WhatsaApp
जैन ज्ञान | Digital World of Jainism
No Result
View All Result
जैन ज्ञान | Digital World of Jainism

शाश्वत तीर्थ शत्रुंजय गिरिराज पालीताणा की महिमा

Prashant Chourdia by Prashant Chourdia
February 19, 2022
in जैन तीर्थ
0
1.9k
SHARES
8.5k
VIEWS
Share on Facebook

अनादिकाल से अनंतकाल तक न मिटने वाला शाश्वत तीर्थ जहा का एक एक पत्थर अपनी एक विशेषता लिए बेठा है जिसके नाम स्मरण मात्र से भव भवान्तर के पाप मुक्त हो जाते इसे शत्रुंजय गिरिराज (मोक्ष नगरी) पलिताना की महिमा के बारे में जानना अत्यंत ही आनंद का कार्य है। अतिमुक्त केवली ने नारद ऋषि से शत्रुंजय की महिमा का निम्नानुसार वर्णन किया था।

  • अन्य तीर्थ पर उग्र तपस्या एवं ब्रह्मचर्य पलने में जो लाभ होता है वही लाभ गिरिराज पर रहने मात्र से मिलता है।
  • इस तीर्थ के स्पर्श मात्र से तीनलोकों के दर्शन का लाभमिलाता है।
  • गिरिराज को वंदन करने से जहां-जहां केवलज्ञानियों एवं साधुओ का निर्वाण हुआ है, उस सब स्थानों की वंदना स्वतः ही हो जाती है।
  • अष्टपद, सम्मेत शिखरजी, पावापुरी, गिरनार, चंपापुरी वगैरह तीर्थ के दर्शन वंदन से100 गुना अधिक फल इस तीर्थ के वंदन स्मरण मात्र से मिलता है।
  • जो यहाँ प्रतिमा भरवाता है वह चक्रवर्ती पद को पता है।
  • शत्रुंजय नदी में स्नान करने वाला भव्यात्मा होता है।(सारावली पयन्त्रा)
  • यहाँ पूजा करने से 100 गुणा फल, प्रतिमास्थापन करने से हजार गुणा व तीर्थ की रक्षा करने से अनंत गुणा फल प्राप्त होता है।
  • यहाँ एक ताप का100 गुणा फल मिलता हैएवं जो छठ (बेला) करके सात यात्रा करे वो तीसरे भव में मोक्ष पाता है।
  • शत्रुंजय तीर्थ में रथ अर्पण करने से चक्रवर्ती होता है। (श्राद्ध विधि)
  • यहां के रायण वृक्ष के हर पत्ते में, फल में, जड़ में देव का वास है।
  • रायणवृक्ष की पूजा करने से बुखार दूर हो जाता है।
  • पार्श्वनाथ भगवान के भाई हस्तिसेन ने संघ निकला उस समय रायण वृक्ष निकला था।
  • आने वाली चौविशी के सभी तीर्थकर यहा विचरेगे।
  • अजितनाथ भगवान इस गिरि पर3000 बार आए थे।
  • दंडवीर्य राजा संघ लेकर इसा तीर्थ पर आए, उस समय उनके संघ में रहे हुए सात करोड़ श्रावक-श्राविकाओं को इस तीर्थ के ध्यान से मोक्ष प्राप्त हुआ था।
  • देवकी के छः पुत्र, जादव पुत्र, सुव्रत सेठ, मंडक मुनि, सेलक मुनि और आईमुत्ता मुनि ने इस तीर्थ पर मोक्ष पाया था।
  • सुधर्मागणधर के शिष्य चिल्लण मुनि संघ के साथ गिरि पर चढ़े, संघ अतीतष्णातुर हुआ, मुनि ने विचारशक्ति से पानी मंगवाया तब से चन्दन तलावडी प्रसिध हो गई।
  • ऋषभदेव प्रभु इस तीर्थ पर99 पूर्व बार पधारे।
  • शत्रुंजय के ध्यान में माणकचंद सेठ मरकर तपागच्छ के अधिष्ठायक देव मणिभद्र बने।
  • कवड यक्ष शत्रुंजय केअधिष्ठायक देव है।
  • वस्तुपाल तेजपाल चतुर्विध संघ के साथ इस तीर्थ पर बारह बार यात्रथ पधारे।
  • पद्लिप्त सूरी के नाम से पालीताणा नगर नाम पडा।
  • इस काल में भरत महाराजा ने सर्वप्रथम शत्रुंजय का संघ निकला था, जिसमें 32,000 मुकुट बध्द राजा, 32,000 नाटक वाले, 84 लाख वाध्य, 3 लाख मंत्री, 84 लाख हाथी, 5लाख दिवी धारण करने वाले 84 लाख घोड़े, 16,000 यक्ष, 84 लाख रथ, 10 करोड़ ध्वजा धारण करने वाले, सवा करोड़ भरत के पुत्र, 99 करोड़ संघपति एवं करोडो साथु – साध्वीजी थे। (शत्रुंजय कल्पवृति)
  • शत्रुंजय पर्वत को देखे बिना शत्रुजय यात्रा जाते संघ का वात्सल्य करे तो करोड़ गुना पूण्य प्राप्त होता है। (श्राद्ध विधि)
  • अन्य स्थान में करोड़ पूर्व तक क्रिया करने से जितना लाभ मिलता है उतना फल इसा तीर्थ में निर्मलता से कार्य करने वाले को अंतमुहुर्त में प्राप्त होता है।(श्राद्ध विधि)
  • सिद्धगिरि की पवित्र भूमि पर 1 मुनि को दान देने से 10 करोड़ श्रावकों को जिमाने से भी ज्यादा लाभ मिलता है।

 

अपने विचार व्यक्त करे

Advertisement Banner
Prashant Chourdia

Prashant Chourdia

Related Posts

जैन तीर्थ

श्री शत्रुंजय महातीर्थ की भावयात्रा

February 19, 2022
जैन जानकारी

जैन तीर्थ यात्रा पर जाने से पहले जरुर पढ़े

February 19, 2022

Trending

जैन जानकारी

स्वप्न विचार  – स्वप्न फल – जानिए कब कैसे और किसे मिलता है

5 years ago
जैन कहानियां

सहायता ही धर्म है

8 years ago
जैन जानकारी

धन्य त्रियोदशी – जैन धनतेरस

8 years ago
जैन जानकारी

जुड़िये हमारे व्हाट्सएप मेसेज अलर्ट से …

8 years ago
जैन कहानियां

ऋषभकुमार का राज्याभिषेक

8 years ago
जैन ज्ञान | Digital World of Jainism

जैन समाज एक समुदाय है विशिष्ट वर्ग के लोगो का जो अहिंसा, तप, क्षमा, ज्ञान की तपोभूमि पर निवास करते है ! जैन ज्ञान के द्वारा हम छोटा सा प्रयास कर रहे है इस तपोभूमि के कुछ सुगन्धित पुष्प आप तक पहुचाने का और हमारी कामना है की आपका पूरा सहयोग हमे निरंतर मिलता रहेगा !

Follow Us

Recent News

स्वप्न विचार  – स्वप्न फल – जानिए कब कैसे और किसे मिलता है

April 12, 2024

सहायता ही धर्म है

February 19, 2022

Categories

  • जैन कहानियां
  • जैन जानकारी
  • जैन तीर्थ
  • जैन दर्शन
  • जैन सुविचार

Tags

jain chatumass jain chomasa Jain Diksha Jain Monks Jain Sadhu jain tirthankar चौमासा जैन चातुर्मास
  • Home
  • जैन तीर्थ
  • जैन जानकारी
  • जैन कहानियां
  • जैन दर्शन
  • जैन सुविचार

© 2020 JainGyan - theme by Parshva Web Solution.

No Result
View All Result
  • Home
  • जैन तीर्थ
  • जैन जानकारी
  • जैन कहानियां
  • जैन दर्शन
  • जैन सुविचार

© 2020 JainGyan - theme by Parshva Web Solution.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In